
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
हरदोई: जनपद हरदोई के ब्लॉक बेहंदर में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों में गंभीर भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई हैं। एनसीसी लिमिटेड कंपनी पर आरोप है कि उसके इंचार्ज अधिकारी जानबूझकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं।
🚱 1100mm के बजाय 300mm पाइप डाले जा रहे
मिशन के नियमों के अनुसार पाइप की मोटाई 1100 मिमी होनी चाहिए, लेकिन मौके पर महज 300 मिमी के पाइप डाले जा रहे हैं। इससे साफ है कि पानी आपूर्ति की बुनियादी संरचना से ही समझौता किया जा रहा है।
🔧 टेस्टिंग में फट रहे हैं पाइप
काम में लापरवाही की हद यह है कि टेस्टिंग के दौरान अंडरग्राउंड पाइप फट जा रहे हैं, जिससे न केवल सरकारी धन की बर्बादी हो रही है बल्कि लोगों को भी पेयजल सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।
💼 अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, ब्लॉक में लंबे समय से तैनात इंचार्ज अधिकारी की ठेकेदार से मिलीभगत के चलते यह भ्रष्टाचार संभव हो पाया है। अधिकारी न सिर्फ आंखें मूंदे हुए हैं, बल्कि कथित रूप से इस घोटाले में खुद भी शामिल हैं।
⚠️ जल निगम पर फिर सवाल
जल निगम में काम की गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अब हरदोई में सामने आई ये स्थिति उस भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है, जो ज़मीन पर विकास कार्यों को खोखला कर रहा है।





