
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
हरदोई जिले के माधौगंज थाने में तैनात 2023 बैच के दरोगा आकाश कौशल को एंटी करप्शन टीम ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, दरोगा आकाश कौशल एक मुकदमे की विवेचना कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने मामले में एक व्यक्ति को राहत देने और उसके पक्ष में रिपोर्ट लगाने के नाम पर 70 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद दरोगा से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।




