
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन0 कोलांची, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा के द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज, अरुण कुमार पाठक के पर्वेक्षण में श्रीमान प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र बहादुर सिंह, थाना जीआरपी मिर्जापुर के कुशल निर्देशन में थाना जीआरपी मिर्जापुर के उ0नि0 श्री राकेश कुमार मय हमराह कर्मचारीगण के संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.02.2026 को रे0स्टे0 मिर्जापुर के पीएफ 01 प्रयागराज छोर मिर्जापुर बोर्ड के पास वहद क्षेत्र थाना जीआरपी मिर्जापुर से 01 नफर शराब तस्कर को समय करीब 19.55 बजे 1 अदद ट्राली बैग मे 96 अदद आफिसर च्वाईस प्रत्येक की धारिता 180 एमएल कुल मात्रा 17.28 ली0 नाजायज अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, बाद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 25/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।



