
- रिपोर्ट: पंकज झा
चंदौली। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे मोदक राजेश डी0 राव, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा, के द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवम् ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी, कुँवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू के नेतृत्व में थाना स्थानीय प दर्ज थाना जीआरपी कटनी (म0प्र0) से जरिये डाक प्राप्त गुमशुदगी बावत आवेदक दीपक कुमार पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी मोहल्ला उडीया थाना एनकेजी कटनी जिला कटनी म0प्र0 की पत्नी स्नेहा कुमारी उम्र 25 वर्ष व पुत्र हेत्विक उम्र 03 वर्ष के रेलवे स्टेशन डीडीयू से गुम होने के सम्बन्ध में, आज दिनांक 06.12.2025 को उ0नि0 संदीप कुमार शर्मा मय पुलिस टीम व म0का0 सुनीता आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के मुखबिर की सूचना पर उक्त महिला व बालक के तलाश के दौरान प्रातः करीब 06.00 बजे रे0स्टे0 डीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में उक्त महिला स्नेहा व बालक हेत्विक उपरोक्त मिले जिन्हे म0का0 सुनीता आरपीएफ पोस्ट डीडीयू की मदद से थाना हाजा पर लाया गया।
महिला हेल्प डेस्क पर खाने पीने व रहने की उचित व्यस्था कर म0का0 सुनीता की निगरानी में रखा गया । तत्पश्चात गुमशुदा महिला स्नेहा के पति दीपक कुमार व माता पिता को जरिये दूरभाष सूचित कर थाना हाजा बुलाया गया जो थाना स्थनीय पर उपस्थित आये । तत्पश्चात महिला स्नेहा व पुत्र हेत्विक को महिला स्नेहा के पति दीपक कुमार व स्नेहा के माता पिता को सकुशल सुपुर्द कर रुखसत मुहाल किया गया ।


