
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: घरों को रोशन करने के लिए लगाए गए बिजली के खंभे हादसे का सबब बने हैं। जर्जर पोल तारों के बोझ से लटक गए हैं।खरगीपुर पियरी स्थित प्राचीन मां भगवती धाम मंदिर एवं प्राथमिक विद्यालय एवं भगवती धाम इंटर कॉलेज व केबिएस पब्लिक स्कूल से छोटे छोटे बच्चों का आना जाना लगा रहता है लटके केबल तार में अर्थिंग भी है यदि कोई बच्चा खेल खेल में यदि कभी दुर्भाग्यवश पकड़ लिए तो अप्रिय घटनाएं हो सकती है इस संबंध में गांव वालों ने बिजली विभाग के हेल्पलाइन नं और उपकेंद्र पर सूचना दिए लेकिन इसके बावजूद भी इन खंभों को न तो बदला गया, न ही झुके तार को टाइट ही किया गया, जबकि इन मार्गों से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन बना रहता है।

आए दिन खंभे और तार टूटकर गिर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों के बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। अधिकारियों को शायद बड़े हादसे का इंतजार है। इस मार्ग पर करीब एक दर्जन विद्यालय संचालित हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन तीन से चार हजार बच्चों का आवागमन होता है। इस समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन दो महीने बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी है।




