
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस। नव संवत्सर पर इस बार शहर में कुछ बड़ा होने जा रहा है। भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां ऐसी चल रही हैं, मानो पूरा शहर एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने को तैयार हो!
शोभायात्रा के सबसे बड़े आकर्षण—विशाल रथ—का जीर्णोद्धार पूरा होते ही विधि-विधान से पूजन हुआ। मंत्रोच्चार और जयघोष से माहौल गूंज उठा। आयोजकों का दावा—“इस बार की शोभायात्रा पहले से कहीं ज्यादा भव्य और यादगार होगी।”
रथ पूजन में डॉ. जितेन्द्र स्वरूप फौजी, उदय वीर शर्मा, हरि शंकर शर्मा, ऋषि कौशिक, बृजमोहन शर्मा, कृष्ण बिहारी शर्मा, राजेन्द्र चतुर्वेदी, आचार्य सनत गोपाल दीक्षित, आचार्य हरिश दीक्षित, डॉ. विकास शर्मा, विशाल सारस्वत, जय शर्मा, तरुण शर्मा, संजीव उपाध्याय, करण शर्मा और उदित शर्मा जैसे कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे।
अध्यक्ष का सीधा संदेश—“एकता दिखाने का समय”
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने साफ कहा—“यह सिर्फ शोभायात्रा नहीं, समाज की ताकत और एकजुटता का प्रदर्शन है।”
19 मार्च 2026 को निकलने वाली यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। खास बात—रथ को इस बार हाई-लेवल डेकोरेशन से सजाया जाएगा और हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। हर गली-मोहल्ला ‘जय परशुराम’ के नारों से गूंजेगा।
आयोजकों की अपील—“इतिहास बनाने का मौका”
समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की गई है।





