
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: पावन नगरी अयोध्या में श्री रामनवमी के अवसर पर तीर्थ पुरोहित समाज के द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने मे तीर्थ पुरोहित के समाज राजेश महाराज, प्रदीप महाराज, दुर्गेश महराज, बाबरी मस्जिद के मुद्दई एकबाल अंसारी, सुनील पाण्डेय, कपिलदेव, करमराज पाण्डेय, आनंद पाण्डेय, ननकऊ पाण्डेय, शुभम पाण्डेय रामबरण पाण्डेय, सालिकराम पाण्डेय, जोखन पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान पूरा वातावरण “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला।
शोभा यात्रा की शुरुआत टेढ़ी बाजार से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए क्षीरेश्वरनाथ मंदिर तक पहुंची। यात्रा में भगवान श्री राम की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। आयोजन में शामिल लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
आयोजकों ने बताया कि इस शोभा यात्रा का उद्देश्य भगवान श्री राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। अयोध्या में आयोजित इस भव्य शोभा यात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया।





