
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष Satish Kumar Gautam ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल 2026 को समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह आयोजन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
इस शोभायात्रा में क्षेत्र के कई सम्मानित पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे, जिनमें Shridevi Prasad, Manoj Kumar Gautam, Santosh Painter, Abhishek Sagar, Amarnath Sonkar सहित जलवानपुरा क्षेत्र के महिला-पुरुष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
समिति की ओर से सहयोग करने वाले सदस्यों में Gorakh Kumar Gautam का भी विशेष योगदान बताया गया है।
अंबेडकर सेवा समिति ने क्षेत्र की सभी माताओं, बहनों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभायात्रा को सफल बनाएं और सामाजिक एकता का संदेश दें।





