
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गोसाईगंज (सुलतानपुर): थाना गोसाईगंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को चाकू सहित गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी 23 जून 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृष्ण कुमार उर्फ किशन मिश्रा उर्फ हरि कृष्ण, पुत्र अनिल कुमार मिश्रा, निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना जयसिंहपुर, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। वह मु.अ.सं. 288/2025, धारा 3(5)/109/352 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज मामले में नामजद वांछित था।
अभियुक्त को गोसाईगंज मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक अदद चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:
- अपराध निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह
- व0उ0नि0 भारत सिंह
- हे0का0 महेश कुमार पाण्डेय
- का0 अनीष कुमार
पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।





