
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने आम लोगों की शिकायतें और समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
जनता दर्शन में 200 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। सीएम योगी ने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता शासन की प्राथमिकता है।





