
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
गोरखपुर में ADG मुथा अशोक जैन ने पशु तस्करी में पुलिस की मिलीभगत के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कुशीनगर जिले में एक साथ 36 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनमें 2 थाना प्रभारी, 3 चौकी प्रभारी शामिल हैं।
कार्रवाई के दायरे में 2 निरीक्षक और 6 उपनिरीक्षक भी आए हैं। इसके अलावा 8 हेड कांस्टेबल और 20 कांस्टेबल पर भी गाज गिरी है। यह एक्शन पशु तस्करी के मामलों में लापरवाही बरतने के चलते किया गया है।
ADG ने कहा कि पशु तस्करों का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। रेंज स्तर पर मार्गों का अवलोकन किया जा रहा है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।




