
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 08863/08864 गोंदिया–छपरा–गोंदिया होली विशेष गाड़ी के संचालन का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन गोंदिया से 01 मार्च 2026 को तथा छपरा से 03 मार्च 2026 को संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 08863 गोंदिया–छपरा होली विशेष ट्रेन 01 मार्च 2026 को गोंदिया से सायं 17.00 बजे प्रस्थान करेगी और डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उस्लापुर, पेन्ड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, केराकत, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती तथा बकुल्हा होते हुए तीसरे दिन 00.45 बजे छपरा पहुंचेगी।वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 08864 छपरा–गोंदिया होली विशेष ट्रेन 03 मार्च 2026 को प्रातः 04.45 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी और बकुल्हा, रेवती, बलिया, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, केराकत, जौनपुर, वाराणसी जंक्शन, चुनार, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, पेन्ड्रा रोड, उस्लापुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव तथा डोंगरगढ़ होते हुए 11.00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
इस होली विशेष गाड़ी में यात्रियों की सुविधा हेतु एसएलआरडी का एक कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 कोच, शयनयान श्रेणी के 8 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।





