
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गोंडा: आज जिला कांग्रेस कमेटी की एवं ब्लॉक अध्यक्षों की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन सभागार में हुई,। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से जिला अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के निर्देशों पर चलते हुए सभी बूथों पर मजबूती से काम करना है।
अभी जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिले में अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती है और जैसे इस चुनाव का समापन हुआ 2027 विधानसभा चुनाव आने में समय नहीं लगेगा इसलिए जब तक हम बूथों तक मजबूत नहीं होंगे तब तक हम राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं शीर्ष नेता राहुल गांधी की अथक मेहनत में सहभागी नहीं बन पाएंगे। इसलिए हम सभी को मिलकर 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए प्रदेश एवं शीर्ष नेतृत्व के आशाओं और अपेक्षाओं पर तैयारी रखनी है।

बैठक में मुख्य रूप में जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानाचार्य ब्रिजेश द्विवेदी,सुभाष चंद्र पांडे, संतोष सिंह,श्रीमती संतोष ओझा, सेवादल अध्यक्ष प्रदुम्न शुक्ला, उपाध्यक्ष इरशाद अहमद, अरुण गौतम, राम सिंह राणा, मीरा देवी यूथ नेता अभिषेक तिवारी, वाजिद अली,जैनुलाबदीन खान, बरकतउल्ला खान, सचिन कन्नौजिया, आशीष श्रीवास्तव अमीमुल्ला खान,, दीप कुमार मिश्रा एडवोकेट, केदारनाथ मिश्र उपाध्यक्ष, हनुमंत राम वर्मा, आरिफ, बंशी धर वर्मा, राजू सेवादल, हरी राम वर्मा, अनिल कुमार कनौजिया, मारूफ शाह, अंजनी कुमार उपाध्याय, राधे श्याम इंद्र देव भारती,तैयब, आत्मा राम सहित अन्य लोगों बैठक में शामिल हुए।




