
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
गोंडा पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ब्लॉक में आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए 2027 में फिर से सरकार बनाने का विश्वास जताया।
डिप्टी सीएम ने स्व. आनंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें समाज का सच्चा सेवक बताया। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के जरिए भारत ने दुनिया को अपना मजबूत संदेश दिया है।
इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव अहंकारी नेता हैं, और वे मुझसे डरते हैं।” डिप्टी सीएम के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।





