
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गाज़ियाबाद में बीजेपी के पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के बाद सिहानी गेट थाने में दर्ज की गई है।
केवल अनिल अग्रवाल ही नहीं, बल्कि सब रजिस्ट्रार सेकंड नवीन कुमार, हरिश्चंद्र रामकली ट्रस्ट और उसके ट्रस्टीज के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीन भाइयों की करोड़ों रुपये की जमीन को फर्जी तरीके से ट्रस्ट के नाम दान करवा दिया गया।
मामला 2018 का है, जब गाज़ियाबाद के अर्थला क्षेत्र में स्थित 5060 वर्गमीटर भूमि को ट्रस्ट के नाम दान दिखाया गया था। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया, जिसके आदेश पर अब मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।





