
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र से यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक दबंग युवक ने चौकी में घुसकर खुलेआम पुलिस को धमकी दी और कहा, “एक आवाज़ दूंगा तो पूरा इलाका सड़क पर उतर आएगा।” इसके बाद वह हिरासत में लिए गए युवक को जबरन छुड़ाकर वहां से चला गया, और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग की धमकी और पुलिस की निष्क्रियता साफ देखी जा सकती है।
पुलिस पर उठे सवाल, FIR अब दर्ज
घटना के बाद मामला जब पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में आया तो आखिरकार FIR दर्ज की गई। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कार्रवाई इतनी देर से क्यों हुई? और क्या दोषी को कड़ी सज़ा मिलेगी?
स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताई है और पूछा है कि अगर चौकी में पुलिस खुद असहाय है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है?
यह घटना उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि, उसकी साख और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस दबंगई पर कितनी सख्त कार्रवाई करता है, या फिर यह मामला भी बाकी मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
#viralvideochallenge
#challenge #facebook #explorepage
#viralvideo
#ghaziabad #uttarpradesh #sawan #UPPolice #GhaziabadPolice #dgpup





