- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी के तत्वावधान में महाराज विभूति नारायण सिंह निःशुल्क विधिक सहायता केंद्र (संबद्ध – महाराज बलवंत सिंह पी.जी. कॉलेज, गंगापुर, वाराणसी) द्वारा आराजी लाइन ब्लॉक, राजा तालाब, वाराणसी में एक निःशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी रहे।
उनके साथ सुरेन्द्र कुमार यादव, बी डी ओ,आराजी लाइन, श्री दयाराम, थाना प्रभारी राजा तालाब, श्रीमती शीतल पाठक डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल डी एल एस ए, शांता प्रसाद विश्वकर्मा, पी.एल.वी. , सुश्री मानसी, प्रभारी मिशन शक्ति, राजा तालाब सहित अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिक अधिकार, साइबर अपराध, नालसा योजनाएँ एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने हेतु परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर एल.एल.एम. सत्र 2025-26 प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएँ, अधिवक्तागण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से डां,मृत्युंजय कुमार राय एवं डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी जागरूकता पहुँचाना तथा न्याय तक सरल पहुँच सुनिश्चित करना रहा। उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।



