
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: आजमगढ अहरौला थाना क्षेत्र में बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कैशियर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।मामले के अनुसार, ग्राम व्योहरा निवासी पुनवासी विश्वकर्मा ने 22 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि बड़ौदा यूपी बैंक, गोपालगंज शाखा के कर्मचारी उन्हें गुमराह कर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उनके खाते से बिना जानकारी के रकम निकाल रहे थे। इस शिकायत के आधार पर अहरौला थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और विवेचना शुरू हुई।




