
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के कुशल नेतृत्व में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस, टीम द्वारा वरुणा जोन क्षेत्रांतर्गत चोरी के विभिन्न मुकदमों 01- मु0अ0सं0 0321/2025 धारा-331(4),305 (a) बी0एन0एस0, 02- मु0अ0सं0 0303/2025 धारा 331(4),305 (a) बी०एन०एस०, 03-मु0अ0सं0 0318/2025 धारा 331(4), 305 (a) बी०एन०एस० व 04- मु0अ0सं0 0322/2025 धारा 331(4),305 (a) बी0एन0एस० थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी व 05- मु0अ0सं0 0545/2025 धारा-331(4),305 (a) बी०एन०एस० थाना शिवपुर कमि० वाराणसी एवं 06- मु0अ0सं0 0591/2025 धारा 331(4),305 (a) बी०एन०एस० व 07- मु0अ0सं0 0556/2025 धारा-331(4), 305 (a) बी०एन०एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी तथा 08- मु0अ0सं0 0314/25 धारा 331(4),305 (a) बी०एन०एस० थाना रोहनिया कमि० वाराणसी व बढ़ोत्तरी धारा 317(2), 317 (4) बी०एन०एस० से संबंधित वांछित शातिर कुल 04 नफ़र अभियुक्त/अभियुक्ता 1- विक्की बेनवंशी पुत्र संतोष कुमार निवासी नई बस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी, 2- आरिफ उर्फ शाहरूख पुत्र असगर अली उर्फ राजू निवासी- नई बस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी, 3- रोहित बेनवंशी पुत्र पंधारी बेनवंशी निवासी नई बस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी व 4- ललिता उर्फ सपना पत्नी सन्तोष कुमार निवासी नई बस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी को आज दिनांक-06.12.2025 को समय करीब 02.20 बजे गोईठहा रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के पीली व सफेद धातु के विभिन्न आभूषण, कुल 31,500/- रू0 नगद व 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण विक्की बेनवशी, आरिफ उर्फ शाहरूख व रोहित बेनवंशी ने पूछताछ करने पर बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसे हम तीनों लोगों तथा हमारे एक अन्य साथी ने मिलकर रोहनिया थाना क्षेत्र में भोलेनगर खैरा चक से चोरी किये थे और इसी मोटरसाइकिल से हम लोग रात में घूम कर बन्द पड़े हुए मकान में ताला तोड़कर घर में घुसकर गहने व पैसे चुरा लेते हैं। चोरी किये गये।
गहनों में से कुछ गहने इस मोटरसाइकिल की टूल बाक्स में रखे हैं तथा अभियुक्त विक्की बेनवंशी ने बताया कि कुछ गहने मेरी माँ ललिता उर्फ सपना के पास घर पर रखे हैं। जो गहने हम लोग चोरी करते हैं, उसमें से कुछ स्वयं बैंचते हैं तथा कुछ गहने मेरी मां राहगीरों को अपनी मजबूरी बताकर बेंचति दिनांक-03.12.2025 को माँ
गायत्री धाम कालोनी शिवपुर में एक बन्द घर में हम तीनों ने तथा हमारे साथी ने मिलकर ताला तोड़कर कुछ गहने चोरी किये थे। हमारे पास से जो 02 सोने की अंगूठी, 02 जोड़ी पायल तथा 02 जोड़ी चाँदी की बिछिया आज बरामद हुआ है, वह इसी चोरी के रूपयों में से बचा हुआ है। बाकी गहने हमारा साथी लेकर फरार हो गया है। आज हम लोग इन गहनों को बेचने के लिये ग्राहक के तलाश में थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया।


