
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी शहर से फूलपुर थाना का प्रभार संभालने जा रहे इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक घायल व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे रमईपुर के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। मौके से गुजर रहे इंस्पेक्टर अतुल सिंह की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बिना देरी किए एंबुलेंस को सूचना दी और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
इंस्पेक्टर अतुल सिंह की इस तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस अधिकारी का यह व्यवहार समाज में भरोसा और सकारात्मक संदेश देता है।





