
- रिपोर्ट: सुरेश त्रिपाठी
बलरामपुर जहां आये दिन लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते नजर आते हैं वहीं बड़े बुजुर्ग तो छोड़िए चौकी इंचार्ज के छोटे-छोटे बच्चे भी फैन है जी हां हम बात करते हैं गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के चौकी बांक भवानी प्रभारी किशलय मिश्रा की आपको बताते चलें की की जहां चौकी प्रभारी श्री मिश्रा के कार्यों की लोग सराहना करते नजर आते हैं।
वहीं चौंकी प्रभारी के मिलनसार रवैया के चलते हर दिन दोपहर को चौकी क्षेत्र के आस पास के छोटे छोटे बच्चे टॉफियां व चॉकलेट खाने के लिए चौकी प्रभारी के पास पंहुच जाते हैं।और चौकी प्रभारी अपने मिलनसार रवैया के चलते उन बच्चों को टॉफी चॉकलेट बाटते नजर आते हैं और क्षेत्रीय लोगों का कहना है की ऐसा चौकी प्रभारी ना कभी आया था ना आयेगा।जो किसी भी मामले को दोनों पक्षों से बैठकर सुनने के बाद उचित कार्यवाही करते हैं जिससे लोग चौकी प्रभारी की सराहना करते दिखाई देते हैं।





