
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अयोध्या ने बताया कि बीते 29 सितंबर, 2025 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा हनुमानगढ़ी के निकट ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील’ वाहन तैनात किया गया था। इस दौरान विभिन्न खाद्य कारोबारियों द्वारा बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जांच के क्रम में श्रृंगार हाट के पास स्थित दुकानों से लिए गए लड्डू के नमूनों में रंग (कलर) की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई।

सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह मामला हनुमानगढ़ी के प्रसाद से संबंधित नहीं है, बल्कि श्रृंगार हाट के पास की दुकानों से प्राप्त मिठाइयों की जांच ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील’ के माध्यम से की गई थी। जांच में रंग की अधिक मात्रा पाए जाने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारियों को रंग का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। यह अभियान खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक हिस्सा था।




