
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या मार्च माह का खाद्यान्न वितरण 12 मार्च से शुरू हो गया है। हालांकि,सरवर की थोड़ी समस्या के कारण कार्य प्रगति पर ज्यादा नहीं है, लेकिन फिर भी करीब 100 कार्ड पर राशन वितरण किया जा चुका है।
क्वार्टरली राशन वितरण
यह राशन क्वार्टरली वितरण किया जाता है, जिसमें मार्च, जून, और नवंबर में वितरण किया जाता है नवंबर में नहीं है सुविधा सरकार से है, इसलिए अभी तक मार्च माह का ही वितरण किया जा रहा है।
कमीशन बढ़ाने के लिए संघर्ष
कोटेदार ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि कमीशन बढ़ाने के लिए हम लोग संघर्ष रत और प्रयासरत हैं। जैसा सरकार चाहेगी, वैसा किया जायेगा। पात्र गृहस्थीय कार्ड है पात्र गृहस्थी के नाम से और एक अंतोदय के नाम से कार्ड है, जो लाल कार्ड होता है।
राशन की मात्रा
अंतोदय कार्ड धारकों को 35 किलो राशन मिलता है, जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल है। यह राशन चाहे 1 यूनिट हो या 10 यूनिट, फिक्स है।




