
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: गाजीपुर अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के प्रभारी निरीक्षक सैदपुर मय हमराहियान द्वारा क्षेत्र भ्रमण व तलाश वांछित अभियुक्त व विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर चल रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान मे रखते हुए बीते शनिवार को परीक्षा केन्द्रो की चेकिंग की जा रही थी। विश्वस्त सूचना के आधार पर आदर्श इ0का0 सियावाँ-भितरी गाजीपुर इण्टरमीडिएट केन्द्र संख्या—7332 पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ चेकिंग किया गया तो 1.राहुल कुशवाहा S/O दीनदयाल कुशवाहा ग्राम पहाडपुर कला पो0 पहाडपुर कला , गाजीपुर 2. सत्येन्द्र शर्मा S/O सुभाष शर्मा, ग्राम- लखनचनपुर , पो0-करण्डा- गाजीपुर 3. आकाश सिंह S/O अनिल सिंह ग्राम चमरहा पो0 चोलापुर जिला –वाराणसी 4. अजय यादव S/O नन्दू यादव ग्राम खाँवपुर पो0 देवकली गाजीपुर 5. सूरज यादव पुत्र बबलू यादव R/O बुढौली पहाडपुर गाजीपुर आदि 05 नफर परीक्षार्थी दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पाये जाने के कारण हिरासत पुलिस मे लिया गया।
05 अदद प्रवेश पत्र व 04 अदद आधार कार्ड व 06 अदद उत्तर पुस्तिका व 06 अदद प्रश्न पत्र व 02 अदद रजिस्ट्रेशन पत्र कब्जा पुलिस मे लिया गया जिसके संदर्भ मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 7/13(3) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 व 319(2) BNS का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



