
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
फिरोजाबाद: कुख्यात अपराधी नरेश, जिसने 30 सितंबर को मक्खनपुर क्षेत्र में हाईवे पर दो करोड़ की नकदी लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था, रविवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। नरेश रविवार दोपहर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया था।
पुलिस के कॉम्बिंग अभियान के दौरान नरेश ने पुलिस टीम पर कई राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। यह इनामी बदमाश दो करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड था और उसकी मौत के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
फिरोजाबाद पुलिस की त्वरित और साहसिक कार्रवाई ने लूटकांड के सरगने को खत्म कर दिया, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत दी जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
इस कार्रवाई ने फिरोजाबाद पुलिस की दक्षता को दर्शाया है और अन्य अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी दी है कि कानून से कोई बच नहीं सकता।




