- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित वाराणसी भदोही मार्ग पर एक लॉन्ड्री की दुकान में रहस्यमय परिस्थिति में आग लग जाने से नगदी समय लाखों के सामान जलकर राख। बताया जाता है कि जलालपुर गांव के रंजीत कुमार कनौजिया का गांव के ही सामने वाराणसी भदोही मार्ग पर लॉन्ड्री की दुकान है शुक्रवार को रंजीत अपनी दुकान बंद करके घर चले गए बीती रात रहस्यमय परिस्थिति में आग लग गई जिससे अंदर रख ग्राहकों के 140 जोड़ी कपड़े इनवर्टर पंखा काउंटर सहित ₹5000 नगद जलकर राख हो गया आज इतनी विकराल थी कि कमरे का छत का पटिया टूटकर नीचे गिर गया वहीं दीवाल फट गई सुबह आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दुकानदार को दी मौके पहुंचे दुकानदार ने घटना की की जानकारी 112 पर फोन कर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।





