
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
लखनऊ। विधानसभा सत्र के दौरान कोडीन सिरप मामले को लेकर यूपी का मुख्य विपक्षी दल प्रदेश सरकार पर हमलावर है। हालांकि सपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए सदन में कहा है की सिरप मामले में जो भी दोषी हैं, सभी पर कारवाई होगी। साथ ही Ndps एक्ट में भी कारवाई होगी। हालांकि सरकार इस मामले में सपा नेताओं के नाम सामने आने की भी बात कह रही है। इसे लेकर सपा MLC पवन सिंह चौहान ने कहा कि, यह काफी दुर्भाग्य पूर्ण है कि कुछ लोग दूसरों का जीवन दांव पर लगाकर पैसा कमाने में लगे हैं। मगर हमारी सरकार इस मामले में कारवाई करेगी।
आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर क्या बोले यम एल सी पवन सिंह चौहान
आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण पर बोलते हुए भाजपा MLC ने कहा की हमें जब आउटसोर्स कर्मचारियों की बदहाली के बारे में पता चला, तो हमने इस व्यवस्था में बदलाव करने का काम किया है, किसी को भी आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ अन्याय करने का हक नहीं है। आउटसोर्स पर नौकरी देने से बेरोजगारी काफी कम हुई है, यह व्यवस्था कम पढ़ें लिखे लोगों को रोजगार देने के लिए है। वहीं यूपी में बिजली विभाग में निजीकरण और कर्मचारियों के विरोध को लेकर MLC पवन सिंह चौहान ने कहा की वे विद्युत शिकायत समिति के अध्यक्ष भी हैं, इस नाते जो भी कर्मचारियों की पीड़ा है,उनसे बात कर उसे दूर करने का प्रयास करेंगे। हालांकि सरकार विद्युत बकाया चुकाने के लिए OTS योजना लेकर आई है, बिजली उपभोक्ता बड़ी तादाद में इसका लाभ उठा रहे हैं।





