- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चंदौली वित्तीय सेवा विभाग, मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार गुरुवार को जनपद चंदौली के ग्राम मद्दूपुर में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 ग्रामीणों ने सहभागिता कर वित्तीय सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।
अग्रणी जिला अधिकारी दिशांत चंद्रयान (आरबीआई), अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुनील कुमार भगत, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड विजेंद्र कुमार तथा निर्देशिका स्मृति आरसेठी एवं सहायक अग्रणी जिला प्रबंधक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को केवाईसी, री-केवाईसी, सीकेवाईसी, साइबर फ्रॉड से बचाव, सुरक्षित निवेश, बीमा, विभिन्न प्रकार की जमा योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही ऋण योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के कुछ आवेदन प्राप्त किए गए तथा जन सुरक्षा योजना के अंतर्गत नामांकन भी किए गए।अधिकारियों ने ग्रामीणों से वित्तीय सेवाओं का सुरक्षित व सही उपयोग करने की अपील करते हुए जागरूकता को आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



