
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
अहमदाबाद: गुजरात के जामनगर में एक फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा कलावड रोड पर स्थित सुवरदा गांव के बाहरी इलाके में हुआ।
दुर्घटनाग्रस्त प्लेन कई टुकड़ों में टूटकर बिखर गया। हादसे के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे वहां का दृश्य भयावह हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पायलट को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



