
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: एवीजी पैरामेडिकल कॉलेज में मंगलवार को हालात उस समय बेकाबू हो गए जब छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर अवैध धन वसूली और प्रिंसिपल पर पिटाई के गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि पिछले साल तक ₹10 का फाइन लिया जाता था, लेकिन इस वर्ष अचानक ₹50 प्रति छात्र वसूला जा रहा है।
विरोध करने पहुंचे छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल एल.एन. शर्मा ने न केवल अपमानित किया, बल्कि मारपीट तक कर दी। “हमने बस पूछा था कि ₹10 से ₹50 फाइन क्यों बढ़ाया, तो प्रिंसिपल गुस्से में आकर हमें पीटने लगे,” एक छात्र ने बताया।
हंगामा बढ़ने पर छात्रों ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति शांत कराई।
दूसरी ओर, प्रिंसिपल ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “फाइन बढ़ाना प्रशासनिक निर्णय है, किसी से कोई मारपीट नहीं हुई।”
अब देखना है कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है—क्या दोषियों पर शिकंजा कसेगा या फिर एवीजी पैरामेडिकल कॉलेज में अवैध वसूली और छात्रों का उत्पीड़न यूं ही जारी रहेगा?




