
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हाल ही में हुए जातीय तनाव और पुलिस पर पथराव के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 13 वाहनों को सीज़ किया गया है।
CCTV और वायरल वीडियो से हुई पहचान
पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान करने के लिए इलाके के CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का इस्तेमाल किया। इन सबूतों के आधार पर दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई।
जिले में तैनात है भारी पुलिस बल
बवाल के बाद हालात को देखते हुए पूरे जिले में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





