
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को इंग्लैंड की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पर संपन्न हुई।
मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी सहयोग, निवेश और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और निवेश की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

बैठक में मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, और राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी उपस्थित रहीं।

मुलाकात को दोनों पक्षों के लिए सकारात्मक और सहयोगपूर्ण बताया गया है।





