
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: लखनऊ के पीजीआई इलाके में एसटीएफ और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी बदमाश वैभव को गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ के दौरान बदमाश वैभव ने एसटीएफ पर फायरिंग की, जिसके जवाब में एसटीएफ ने भी कार्रवाई की। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वैभव 6.80 लाख की लूट में शामिल था और सर्राफा व्यापारी के मुनीम से लूट की घटना को अंजाम दिया था। विकासनगर लूटकांड के बाद से वह फरार था, और एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
लूटकांड के मामले में पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं।



