
- रिपोर्ट: अमित कुमार
खबर अयोध्या से है आज ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज़ अदा की गई ईदगाह की नमाज़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे मरकज़ अहले सुन्नत टाट शाह मस्जिद के इमाम शमशुल कमर कादरी ने ईद की नमाज अदा कराई और मुल्क में अमन और चैन के लिए दुवाएं मांगी गई।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के फैजाबाद लोकसभा सांसद अवधेश प्रसाद जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह पूर्व जिला रामदास वर्मा उग्रसेन मिश्रा कांग्रेस जिला सचिव पंकज सिंह सहित कई अन्य पार्टियों के नेता ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
लोगों ने नमाज़ियों ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ईद के त्योहार पर जिला प्रशासन और नगर निगम की अच्छी भूमिका रही और साफ सफाई के भी बेहतर इंतज़ाम रहे इस मौके पर रोड पूरी तरह खाली रही आने जाने वालों को कोई दिक्कत नहीं हुई इस मौके पर पुलिस के आल्हा अधिकारी भी ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया और लोगों को ईद की मुबारकबाद पेश की।




