
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: ई-रिक्शा ऑटो एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स माफी से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। संघ का कहना है कि सरकार ने वर्ष 2023 से इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स में पूरी तरह से छूट देने की घोषणा की थी, लेकिन इसका लाभ अब तक आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
महामंत्री मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि टैक्स माफी का आदेश होने के बावजूद परिवहन विभाग के स्तर पर इसकी सही तरीके से क्रियान्विति नहीं हो रही है, जिससे वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और समस्या का समाधान जल्द निकाला जाएगा।
इस दौरान संघ के अध्यक्ष मुन्ना लाल, महामंत्री मयंक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी अहमद हुसैन, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव और प्रचार मंत्री रमेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।





