
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। परिचालन कारणों से इंडिगो की कुल 06 उड़ानें रद्द हैं। यह उड़ानें मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली सेक्टर से के लिए हैं। अन्य सभी एयरलाइनों की उड़ानें निर्धारित समयानुसार संचालित हो रही हैं और अब तक किसी भी एयरलाइन्स की उड़ान 30 मिनट से ज्यादा देरी की सूचना नहीं है। प्रभावित उड़ानों के यात्रियों को अग्रिम सूचना देकर वैकल्पिक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके अलावा, यदि कोई उड़ान देरी होती है तो यात्रियों को बैठने की सुविधा, पीने का पानी, भोजन एवं अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।
वरिष्ठ नागरिकों और विशेष आवश्यकता वाले यात्रियों को व्हीलचेयर सहायता और अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। यात्रियों के लिए आवश्यक अतिरिक्त कुर्सियाँ होल्डिंग एरिया में सुविधाएँ हेतु उपलब्ध कराये गए हैं। साथ ही, टर्मिनल और एयरसाइड क्षेत्रों में स्वच्छता और हाइजीन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों को देरी, रहीकरण और वैकल्पिक उड़ानों की जानकारी पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, डिस्प्ले बोर्ड और स्टाफ के माध्यम से समय पर दी जा रही है। लंबित बैगेज डिलीवरी की जानकारी एयरलाइंस द्वारा सीधे यात्रियों को दी जा रही है, और किसी भी बैकलॉग की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही हैं।
निदेशक विमानपत्तन द्वारा यात्री सुविधाओं का निरीक्षण एवं एयरपोर्ट की सुविधा व्यवस्था के बारें में जानकारी ली गई।यात्रियों की सहायता के लिए वाराणसी एयरपोर्ट में 24×7 हेल्पडेस्क सक्रिय है। इसके अतिरिक्त, अधिक संख्या में स्टाफ को तैनात किया गया है ताकि सभी यात्रियों को समय पर सहायता और मार्गदर्शन मिल सके।


