- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं थाना स्थानीय की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक की ₹6,500/- की धनराशि वापस कराई गई।
अवगत कराना है कि आवेदक धीरज कुमार पुत्र आत्मा प्रसाद निवासी ग्राम धनौरा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र द्वारा त्रुटिवश ₹6,500/- की धनराशि किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो गई थी, जिसके संबंध में NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराई गई प्रकरण में आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए संबंधित बैंकों से त्वरित पत्राचार किया गया तथा लाभार्थी खाते धारक से समन्वय स्थापित कर विधिक प्रक्रिया पूर्ण की गई। परिणामस्वरूप ₹6,500/- (छह हजार पांच सौ रुपये) की पूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस कराई गई।




