- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। दशास्वमेध थानाक्षेत्र के टेढ़ीनाम इलाके के निवासी विरज सिंह ने मंडुवाडीह थाना में प्रार्थना पत्र देकर मंडुवाडीह बाजार निवासी सनी सेठ व एक अन्य अज्ञात युवक पर अपने भाई धीरज सिंह की बिना किसी बात के पिटाई कर लहुलुहान कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
विरज के अनुसार 15 तारीख की रात 10 बजे से 11 बजे के बीच उनका भाई धीरज सिंह अपने मित्र के यहां से टेढ़ी नाम स्थित अपने घर की तरफ आ रहा था कि मंडुवाडीह महमूरगंज ओवरब्रिज के पास नशे में मिले सनी सेठ व एक अज्ञात युवक ने उनके भाई पर हमला करके लहू लुहान कर दिया।
उन्होंने मंडुवाडीह थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सिंह ने सनी सेठ नामक युवक को हिरासत में ले लिया। इस मामले में सनी के साथ एक अज्ञात युवक के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।





