
- ब्यूरो रिपोर्ट-: नरेन्द्र सिंह खड़गवंशी :-
गवां। पिछले दो दिनों से बिगड़े मौसम के मिजाज से सर्दी बढ़ गई है। शीत हवाओं के झोंकाें ने मौसम में ठंडक ला दी है। वहीं बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान भी हुआ है। कई जगह जलभराव व विद्युत फाल्ट होने से लोगों को परेशानी हुई। मौसम के के द्वारा बताया गया है कि बारिश से रबी की फसल को फायदा होगा जबकि फसलों में नुकसान नाममात्र हैं। बारिश ने किसानों की मेहनत और चिंता बढ़ा दी है। किसान इस समय गेहूं आलू और सरसों की बोआई के लिए खेत तैयार करने में जुटे हैं। बारिश के कारण खाली खेतों में पानी भर गया है। कहा है कि खेतों में पानी भरने से उन्हें बोआई के लिए खेत सूखने का इंतजार करना पड़ेगा। इससे गेहूं और आलू की बोआई समय से नहीं हो सकेगी। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। कहीं कहीं मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो शाम तक जारी रही। कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी के रूप में जारी रही। बरसात की वजह से सड़कों पर वाहनों व पैदल राहगीरों की संख्या कम हो गई। बरसात से भीगने के लिए धान को बचान के लिए आढ़तियों व किसानों ने तिरपाल से ढक रखा था, इसके बाद भी आढ़तों के चबूतरों के बाहर लगा कई क्विंतल धान भीग गया।



