
- रिपोर्ट: अमित कुमार
खबर अयोध्या से है जहां आज मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर नजमुल हसन गनी उस बात को लेकर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर भड़क उठे जब उनसे पूछा गया कि धन्नीपुर में जो 5 एकड़ जमीन कोर्ट के आदेश से मिली है उस पर अभी तक मस्जिद तामीर का काम क्यों नहीं शुरू हुआ तो उन्होंने सीधे जिम्मेदार सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को ठहराया।
उन्होंने कहा कि जब कंपनसेशन पर यह जमीन मिली है और कोर्ट के आदेश पर मिली है तो यह जिम्मेदारी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बनती है कि वह तमाम अड़चनों को दूर करते हुए वहां पर मस्जिद तामीर का काम शुरू करें उन्होंने कहा है सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड एक बड़ी संस्था है और सरकार से भी अटैच है उसको चाहिए की तमाम अड़चनों को दूर करते हुए जल्द से जल्द मस्जिद की तामीर का काम शुरू करना चाहिए



