
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ प्रयागराज रामबाग स्टेशन यार्ड का संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे यार्ड में लॉन्ग वेल्ड रेल पटरियों LWR ,शंट सिगनलों, क्रॉसओवर पॉइंट्स के टंग व स्टॉक रेलों के सेफ़्टी मेजरमेंट किया। इस दौरान उन्होंने यार्ड में पॉइंट्स संख्या 106Aएवं 106B का पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग निरीक्षण किया तथा गेज परीक्षण कर रेल फ्लेन्जों के हाउसिंग, फेल सेफ प्रणाली का परीक्षण किया।
उन्होंने प्रयागराज रामबाग यार्ड में स्थित सिगनल ओवरलैप,सैंड हम्प समेत विभिन्न संरक्षा पैरामीटर्स की जांच की और संबंधित को निर्देश दिया। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ आज अपने निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रयागराज रामबाग एवं झूसी के मध्य मेजर ब्रिज संख्या -111 पर किमी 323/123 पर ओवर हेड ट्रैक्शन एवं रेल पथ कर्व का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल पटरियों के इन्डेन्ट, रेल पथ से ओ एच ई की ऊंचाई सहित अन्य संरक्षा पैरामीटर्स की जांच की और सभी मानक के अनुरूप पाया।
भारतीय रेल पर संरक्षा एवं सुरक्षा का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। इसी क्रम में, पूर्वाेत्तर रेलवे पर रेल लाइनों के किनारे रोड एक्सप्रेस-वे की तरह स्टील की ’सेफ्टी फेंसिंग’ डब्ल्यू-बीम मेटल टाइप फेंसिंग लगाने का कार्य प्रगति पर है। इस क्रम में बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खंड पर रेलवे लाइनों के दोनों तरफ 110 किमी ट्रैक रुट ’सेफ्टी फेंसिंग’ डब्ल्यू-बीम मेटल टाइप फेंसिंग का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) विकास कुमार सिंह एवं कार्यदायी संस्था के साथ आज बनारस- प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड के निरीक्षण के दौरान ब्रिज संख्या 75 OHE किमी 284/5-7 एवं किमी 310/15 दो स्थानों पर लाइनों के दोनों तरफ सेफ्टी फेंसिंग’ के निर्माण कार्य के पूर्व साइट का स्थलीय निरीक्षण कर उक्त कार्य को शीघ्र आरंभ करने एवं पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करने का सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया। रेलवे ट्रैक पर अक्सर पशुओं के आ जाने एवं तीव्रगामी ट्रेनों की चपेट में आ जाने के कारण उनके कटने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। रेल लाइनों के किनारे सेफ्टी फेंसिंग लग जाने से पशुओं की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लग सकेगी तथा रेल भूमि पर अनावश्यक अतिक्रमण पर भी लगाम लगेगी। फलस्वरूप ट्रेनें अनुमन्य गति से निर्बाध रूप से संचालित हो सकेंगी।
इसके पूर्व “समपार सं 10 सी का संरक्षा निरीक्षण” मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ हरदत्तपुर- राजातालाब रेलखण्ड के मध्य किमी सं 217/7-8 पर स्थित इंजीनियरिंग समपार संख्या 10 सी का संरक्षा निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान समपार संख्या 10 सी की कार्यप्रणाली, संरक्षा उपकरणों, सिग्नल व्यवस्था एवं गेट मैन के संरक्षा ज्ञान का परीक्षण किया । उन्होंने प्रयागराज रामबाग- बनारस रेल खंड रेल पर रामनाथपुर -हंडिया खास स्टेशनों के मध्य किलोमीटर 306/25 पर स्थित समपार संख्या 60 AC का भी संरक्षा निरीक्षण किया और समपार पर कार्यरत गेटमैन हरिकेश यादव से संरक्षा के साथ साथ आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों का संज्ञान लिया।
इसके साथ ही उन्होंने समपार फाटक के बूम लॉक, बूम, चाभी हस्तांतरण प्रणाली, गेट सिगनल, हाइट गेज समेत विभिन्न संरक्षा पैरामीटर्स की जांच की और संबंधित को निर्देश दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री विकास कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री एम रमेश कुमार,सहायक वाणिज्य प्रबंधक पी.एस रावत सहायक मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री घनश्याम चौधरी, सहायक मंडल इंजीनियर (लाईन) श्रीमती मुक्ता सिंह सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे।




