
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मण्डलीय अधिकारियों के साथ छपरा जं के दीर्घकालिक यात्री सुविधा के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित पुनर्विकास कार्यों के लिए छपरा स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया तथा छपरा स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के अंतर्गत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विचार विमर्श किया।
निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक जैन ने छपरा सेकेण्ड इन्ट्री पर चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित को दिशा निर्देश दिया।निरीक्षण के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी, आशीष जैन द्वारा छपरा स्टेशन के आर.आर.आई पैनल के समीप नवनिर्मित अधिकारी विश्राम गृह का उद्घाटन वरिष्ठ मेठ छपरा मनोहर सिंह राणा द्वारा फीता कटवाकर कराया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक जैन ने कहा कि अधिकारी विश्राम गृह के निर्माण से मंडल पर कार्यरत अधिकारियों एवं छपरा जं के पुनर्विकास कार्य से जुड़े रेल अधिकारियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जिससे इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों के निष्पादन में सहूलियत होगी। उन्होंने इंजीनियरिंग समेत संबंधित विभागों द्वारा अधिकारी विश्राम गृह को निर्धारित समय सीमा में नियोजित ढंग से पूर्ण किए जाने की सराहना की।
इस अवसर पर RITES से सोनाली पॉल,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ,वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एस.रमेश कुमार, उप मुख्य इंजीनियर/ गति शक्ति शशांक पाण्डेय,मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, सहायक मण्डल इंजीनियर ए. के. राय , स्टेशन निदेशक छपरा राजेश कुमार सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



