
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: आजमगढ़ थाना फूलपुर क्षेत्र में फोन पर बातचीत को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा, जहां मना करने पर दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। घटना के संबंध में 26 मार्च 2026 को वादी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी चचेरी बहन की फोन पर बातचीत को लेकर हुए विवाद में तेज प्रताप अपने साथियों आकाश, कंचन व विकास के साथ पहुंचा और हमला कर दिया। इस आधार पर थाना फूलपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी रात करीब 10:30 बजे मानपुर तलवा मार्ग के पास से मुख्य आरोपी तेज प्रताप (21 वर्ष) और आकाश (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मानपुर तलवा गांव के निवासी हैं। पुलिस टीम ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





