
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: अमौसी जोन के मोहनलालगंज व नादरगंज डिवीजन के लगभग 40 आउटसोर्स कर्मचारियों का 3 माह के वेतन का भुगतान किये बगैर कार्य से हटा दिए जाने के कारण आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा मुख्य अभियन्ता अमौसी जोन, इन्द्रलोक हाइडिल कालोनी कृष्णा नगर लखनऊ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिसके बाद मुख्य अभियन्ता अमौसी जोन द्वारा वेतन भुगतान कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आश्वस्त किया गया। जबकि इस सम्बन्ध में दिनांक 14 नवम्बर 2025 को संगठन पदाधिकारियों व मुख्य अभियन्ता (H R) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गोखले मार्ग लखनऊ के बीच हुई वार्ता बैठक में मुख्य अभियन्ता द्वारा वेतन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया था इसके बावजूद भी मेसर्स टी एण्ड एम कम्पनी द्वारा वेतन का भुगतान नहीं किया गया।




