
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा एवं वित्त सेवा (आईपीएंडटीएएफएस) की 1990 बैच की वरिष्ठ अधिकारी वंदना गुप्ता ने नई दिल्ली में महानियंत्रक संचार लेखा (सीसीए) का पदभार ग्रहण कर लिया है।
सुश्री गुप्ता ने अपने करियर के दौरान महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और गुजरात सर्किलों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दूरसंचार विभाग के मुख्यालय और डाक विभाग में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता को देखते हुए इस पद पर उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




