
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
दिल्ली से जोधपुर जा रही 22482 DEE-JU सुपरफास्ट एक्सप्रेस (18 अगस्त 2025) में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। ट्रेन में एक युवक के साथ मारपीट की गई और उसे चलती ट्रेन से धक्का देने की कोशिश की गई।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि RPF का एक कांस्टेबल युवक को ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश कर रहा है।
घटना सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को RPF रिज़र्व लाइन, दयाबस्ती में अटैच कर दिया है।
वहीं, मामले की जांच डिविज़न स्तर पर शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है, और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर RPF की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं आम लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
#Delhi Police #CrimeNews #viralvideo #trains



