
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल बाबा घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं।” शाह ने सवाल उठाते हुए कहा, “आप बताइए, क्या घुसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए?”
उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे नेताओं को पहचान लिया जाए, जिन्हें “देश से ज्यादा घुसपैठियों पर भरोसा है।” गृह मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से SIR (सुरक्षा, एकता और राष्ट्रवाद) के प्रति समर्थन जताया और घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाने की बात दोहराई।




