
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
दिल्ली: भारत के विदेश मंत्रालय ने नेपाल में चल रहे अशांत हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने भारतीयों से नेपाल की यात्रा टालने और वहां मौजूद नागरिकों से अपने निवास स्थान पर रहने, सड़कों पर न निकलने और स्थानीय सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
इसके साथ ही, आपात स्थिति में सहायता के लिए भारतीय दूतावास, काठमांडू के दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
+977-9808602881 (व्हाट्सएप कॉल भी उपलब्ध)
+977-9810326134 (व्हाट्सएप कॉल भी उपलब्ध)
विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेपाल में स्थिति स्थिर होने तक सावधानी बरतने की जरूरत है। यह एडवाइजरी नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच जारी की गई है, जिसके चलते वहां के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा।




