
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी का असली हथियार धर्म है। उन्होंने कहा कि जहां आस्था जोड़ने का काम करती है, वहां समाजवादी पार्टी हमेशा साथ खड़ी रहेगी।
अखिलेश यादव ने कहा, “बीजेपी को इस बात से परेशानी है कि लोग एकजुट न हों, समाज में दूरियां बनी रहें। वह लोगों को जोड़ने की नहीं, बांटने की राजनीति करती है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारी पार्टी उन सभी के साथ है जो आस्था के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम करते हैं, न कि उन्हें अलग करने का।”
चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
एसआईआर (SIR) के एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी दल एकजुट हैं, क्योंकि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी विपक्षी दलों को मिलकर आवाज उठानी होगी।





