
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: भाकपा (माले) की महिला नेत्री का0 रामदेवी रावत के ऊपर बीती रात हुए जान लेवा हमले की भाकपा (माले) ने कड़ी निन्दा करते हुए दबंग हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
भाकपा (माले) के जिला प्रभारी का0 रमेश सिंह सेंगर ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि इटौंजा थाना अन्तर्गत ग्राम अरम्बा में उनकी पार्टी की महिला कार्यकत्री का0 रामदेवी रावत के ऊपर कल रात 8.30 बजे ,जब वह अपने क्लीनिक में थी, दबंग विपक्षियों द्वारा, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग सामिल थे, ने जान लेवा हमला किया है जिससे का0 रामदेवी रावत बुरी तरह घायल हो गई हैं और उनके शरीर में कई जगह गम्भीर चोटें आई हैं ।का0रामदेवी रावत का डाक्टरी परीक्षण हो चुका है।
थाना इंटौजा पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है।उन्होंने घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि विपक्षी बहुत ही दबंग और पैसे वाले लोग हैं और दबंगई के बल पर का0रामदेवी रावत की अरम्बा गांव स्थित पैतृक सम्पत्ति (प्लाॅट) पर कब्जा कर लेने पर आमादा हैं। उन्होंने इसके लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि योगी राज में दबंगों और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।





